21 अप्रैल 2026 - 17:16
ईरान किसी भी संभावित हमले के लिए पूरी तरह तैयार

ईरान की समुद्री नाकाबंदी और ओमान सागर में ईरानी जहाज पर हमले का जिक्र करते हुए इसे युद्धविराम का उल्लंघन और युद्ध अपराध बताया। उन्होंने साफ कहा कि ईरान इन कार्रवाइयों का जवाब जरूर देगा।

ईरान के चीफ जस्टिस ने कहा है कि दुश्मन कभी भी हमला कर सकता है, इसलिए हर समय पूरी तैयारी जरूरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के चीफ जस्टिस गुलाम हुसैन मोहसनी एजई ने अमेरिका और जायोनी शासन की संभावित नई कार्रवाई के खिलाफ देश के सभी संस्थानों को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों की एक बैठक में कहा कि दुश्मन के फिर से हमला करने का खतरा बना हुआ है, इसलिए देश के सभी विभागों को हर तरह से तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि दुश्मन ने अपनी पूरी ताकत के साथ ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा, लेकिन अपने किसी भी मकसद में सफल नहीं हो पाया। इसी वजह से अब वह फिर से मौका तलाश रहा है। चीफ जस्टिस ने जोर देकर कहा कि सभी संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे 100% तैयारी बनाए रखें। उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरान की समुद्री नाकाबंदी और ओमान सागर में ईरानी जहाज पर हमले का जिक्र करते हुए इसे युद्धविराम का उल्लंघन और युद्ध अपराध बताया। उन्होंने साफ कहा कि ईरान इन कार्रवाइयों का जवाब जरूर देगा।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha